9 मार्च 2013 - 20:30

ईरान की फ़ॉरेन मिनिस्टरी के स्पीकर रामीन मेहमान परस्त ने मस्जिदुल अक़सा के क़रीब फ़िलिस्तीनी नमाज़ियों पर इस्राईली आर्मी के हमलों की कड़े शब्दों में आलोचना की.......

ईरान की फ़ॉरेन मिनिस्टरी के स्पीकर रामीन मेहमान परस्त ने मस्जिदुल अक़सा के क़रीब फ़िलिस्तीनी नमाज़ियों पर इस्राईली आर्मी के हमलों की कड़े शब्दों में आलोचना की। रामीन मेहमान परस्त ने अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से मांग की कि इस्राईली सैनिकों की घिनौनी कार्यवाहियों को रुकवाने के लिए कड़े क़दम उठायें।जुमे को इस्राईली सैनिकों ने बैतुल मुक़द्दस में मस्जिदुल अक़सा के क़रीब नमाज़ पढ़ने के लिए एकठ्ठा होने वाले फ़िलिस्तीनियों पर हमले किए जिसमें कई फ़िलिस्तीनी घायल हो गए। यह नमाज़ी इस्राईली सैनिक द्वारा क़ुरआन के अपमान के विरोध में नारे भी लगा रहे थे।फ़ॉरेन मिनिस्टरी के स्पीकर रामीन मेहमान परस्त ने कहा कि इस्राईल के हमले पर विश्व समुदाय की कमज़ोर प्रतिक्रिया के कारण ज़ायोनी हुकूमत की हिम्मत बढ़ रही है।